शामली में लव जिहाद: 'बिंदास आशिक़' ने शादी के बाद लड़की का किया 3 लाख में सौदा
दिल्ली की एक हिंदू लड़की और शामली का एक मुस्लिम लड़का! शुरुआती प्रेम के बाद युवती ने आरोप लगाया कि शामली के मुस्लिम युवक ने न सिर्फ पहचान छिपाकर उससे शादी की बल्कि उसका शारीरिक और मानसिक शोषण भी किया। इससे पहले कि वह उसे सऊदी अरब में बेच देता, लड़की को साज़िश की भनक लग गई और पीड़िता गढ़ीपुख़्ता से भागकर थाने पहुंच गई। पीड़िता ने थाने पहुँचकर पूरी घटना बताई और एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
युवती ने बताया कि वह फेसबुक पर ‘निषाद’ नाम से आईडी चलाती थी और मुस्लिम लड़का ‘बिंदास आशिक’ के नाम से फेसबुक पर आईडी चलाता था। दोनों ने एक दूसरे को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। धीरे-धीरे यह बातचीत प्यार में बदल गई और दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई। युवती का आरोप है कि एक दिन इस लड़के ने एक्सीडेंट का बहाना बनाकर उसे दिल्ली के एक होटल में बुलाया और उसे नशीली दवा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए उसकी अश्लील एमएमएस बना ली। जिसके बाद से लड़का न सिर्फ उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा, बल्कि उससे मोटी रकम भी वसूली। आगे पढने के लिए क्लिक करें........
Comments
Post a Comment